फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल नहीं बनने से ग्रामीणों में रोष, करेंगे आंदोलन

Thu, 22 Dec 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ आपदा में मंदाकिनी नदी पर बहे झूला पुल का पुनर्निर्माण नहीं होने पर चंद्रापुरी के ग्रामीणों ने रोष जताया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द पुल निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चंद्रापुरी के ग्राम प्रधान सुलोचना देवी के नेतृत्व में चंद्रापुरी गांव के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर आपदा के बाद पैदा हुई स्थितियों के बारे में बताया। कहा कि 16/16 जून 2013 को आपदा में मंदाकिनी नदी पर बना गांव को जोड़ने वाला झूला पुल बह गया था। तब, शासन-प्रशासन के निर्देश पर लोनिवि की ओर से ट्राली लगाई गई थी, लेकिन ट्राली से सहूलियत से ज्यादा नुकसान भुगतना पड़ रहा है। बताया कि बीते 27 जुलाई को ट्राली से गिरकर स्थानीय मनोज सिंह की मौत हो गई।

इसके अलावा कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं। बावजूद विभाग ने झूला पुल का पुनर्निर्माण नहीं किया। कहा कि अगर 31 दिसंबर तक झूला पुल का पुनर्निर्माण कार्य नहीं हुआ तो ग्रामीण क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र पंचायत सदस्य फुलदेयी देवी, दर्शन सिंह, प्रबल सिंह नेगी, प्रेम लाल, ममता देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें