फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल को मिलेगा ई-गर्वनेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को ई-गर्वनेंस के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन (जन शिकायत) मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान दिया गया है। पुरस्कार के तहत डीएम को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार आगामी 7-8 फरवरी को मुंबई में आयोजित होगा।
विज्ञापन

जनपद में तैनाती के बाद से जिलाधिकारी घिल्डियाल ने अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित किया है। डीएम के नेतृत्व में उनकी टीम ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की लाइव मॉनीटरिंग ड्रोन कैमरे से करने समेत शिक्षा व नवाचार में बेहतरीन कार्य किया है। इसी के तहत अवार्ड प्रोजेक्ट डिस्ट्रिक्ट एडहॉक वायरलेस सर्विलांस सिस्टम यूसिंग ड्रोन टेक्नोलॉजी के संचालन के लिए उन्हें ई-गर्वनेंस 2019-20 में पूरे हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान मिला है। इधर, डीएम व उनकी टीम को ई-गर्वनेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन पर विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक मनोज रावत, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें