फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोखी गांव पहुंची भगवान तुंगनाथ की डोली

विज्ञापन
विज्ञापन
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए करोखी गांव पहुंच गई है। डोली दो दिन तक गांव में प्रवास करते हुए घर-घर का भ्रमण कर अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सारी गांव में भगवान तुंगनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी की मौजूदगी में आचार्य माहेश्वर प्रसाद मैठाणी, भूपेंद्र मैठाणी, जगदीश मैठाणी, विनोद मैठाणी, आशीष मैठाणी, अतुल मैठाणी, राजेंद्र प्रसाद मैठाणी ने भगवान का अभिषेक करते हुए आरती की। पूर्वान्ह 11 बजे गांव से विदा लेते हुए डोली ने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान गांव की सीमा तक ग्रामीण दिवारा यात्रा के साथ चलते रहे। दोपहर बाद साढ़े 12 बजे डोली करोखी गांव पहुंची। जहां पर ग्राम प्रधान पिंकी देवी व क्षेपं सदस्य ऊषा देवी के साथ अन्य ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ डोली का भव्य स्वागत किया। दो दिनों तक डोली गांव में प्रवास करेगी। इस मौके पर वाईएस पुष्पवाण, बीएस नेगी, चंद्रमोहन, हेमंत, राकेश, पीएस पटवाल, सीपी भट्ट, महावीर सिंह, पंकज नौटियाल, सुधीर आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें