फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों में देरी पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने अक्तूबर तक कार्य पूरा करने के साथ ही आकाश कुंड में स्थानीय पत्थर लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

तुंगनाथ धाम पहुंची जिलाधिकारी वंदना सिंह ने यहां एडीबी के माध्यम से हो रहे निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के प्राचीन महत्व को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन कार्यों को उसी तर्ज पर करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे तृतीय केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ गांव पहुंची। जहां पर उन्होंने प्रधान व वन विभाग को इको डेवलपमेंट समिति गठित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग की अभिनव पहल अपणु घौर के तहत गांव में बनने वाले सात होम स्टे को लेकर महिला समूह के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को होम स्टे निर्माण के लिए 35 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। अपणु घौर होम स्टे में पर्यटकों को घर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर सीडीओ मनवेंद्र कौर, एपीडी रमेश कुमार, ईई मनोज भट्ट, एसडीएम वरुण अग्रवाल, पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें