अगस्त्यमुनि। बहुउद्देशीय क्रीड़ा परिसर में वैक्सीन मैन स्व. चंद्रवल्लभ बेंजवाल की स्मृति में जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 13 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में एकल और युगल वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन स्व. बेंजवाल के परिजन ललित मोहन बेंजवाल की ओर से किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। इस दौरान उन्होंने पोलियो सहित विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए वैक्सीन के विकास में स्व. चंद्रवल्लभ बेंजवाल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। प्रतियोगिता में पौड़ी, श्रीनगर, ऊखीमठ, तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके मुकाबले शुक्रवार को होंगे। इस मौके पर आयोजक नवीन बिष्ट, जिला क्रीड़ा प्रभारी मनोज चौहान, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, मनोज राणा, आराध्या, भानु प्रताप और रुद्रांश कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद