फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प योजना में जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग प्रदेश में नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना में वर्ष 2021-22 में जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ने जिला अस्पताल नैनीताल के साथ 81.7 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए दोनों अस्पतालों को क्रमश: 25-25 लाख रुपये की धनराशि भी दी गई है। वर्ष 2019-20 में भी जिला चिकित्सालय को प्रथम स्थान मिल चुका है। फ्रैंडली व संसाधन युक्त माहौल के लिए अस्पताल को यह पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने सरकारी जिला चिकित्सालय, सीएचसी और पीएचसी में स्वच्छ भारत अभियान के साथ कायाकल्प योजना भी शुरू की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य व जिला स्तर पर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य एवं नागरिक सेवाओं के साथ साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना था। साथ ही सेनिटेशन व हाइजीन व्यवस्था को बेहतर बनाने, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, चिकित्सालय सुविधा रखरखाव व सहायक सुविधाओं के लिए मानक तय किए गए हैं। साथ ही कायाकल्प योजना के संचालन के लिए जिला अस्पतालों में नोडल अफसर व संरक्षण नियुक्त किए गए, जिनकी देखरेख में व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग की गई। इसी के तहत राज्य स्तर पर जिला चिकित्सालयों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसके आधार पर वर्ष 2021-22 के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग व नैनीताल को संयुक्त रूप से कायाकल्प प्रथम पुरस्कार मिला है। जबकि हरिद्वार को द्वितीय स्थान मिला है। योजना के शुरू होने के बाद बीते पांच वर्षों में जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में साफ-सफाई सहित अन्य माहौल में बेहतर सुधार आया है। योजना के नोडल अधिकारी डा. राजीव गैरोला ने बताया कि यह सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की मेहनत का फल है। इधर, सीएमओ डा. बीके शुक्ला, प्रभारी सीएमएस डा. मनोज बड़ोनी ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि पुरस्कार राशि से आने वाले दिनों में व्यवस्थाएं और बेहतर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें