फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सफाई शुल्क को लेकर नगर पंचायत और मेला समिति में विवाद

Tue, 10 Nov 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत
कहा-मेला समिति अध्यक्ष हर्षवर्धन ने पंचायत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं
संवाद न्यूज एजेंसी

अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के दौरान सफाई शुल्क को लेकर नगर पंचायत अगस्त्यमुनि और मेला समिति के बीच विवाद हो गया है। बीते दिन मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल के सोशल मीडिया में आए बयान के बाद मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी और निर्वाचित सभासदों ने मेला समिति अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी। राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि मेला मैदान की सफाई व्यवस्था के लिए मेला समिति से निर्धारित शुल्क जमा करने को कहा गया था लेकिन समिति अध्यक्ष ने शुल्क देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर नगर पंचायत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत मेले के आयोजन में सहयोग कर रही है लेकिन सफाई शुल्क को लेकर सहमति नहीं बन पाई। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों ने शिकायत में आरोप लगाया कि हर्षवर्धन बेंजवाल ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र और जातिसूचक भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने इसे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान बताते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को बुलाकर उनका पक्ष सुना जाएगा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभासद हिमांशु भट्ट, विक्की आनंद सजवाण, उमा कैंतुरा, कपूरी देवी और सोनिया सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

मेले में नहीं पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के दूसरे दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी कार्यक्रम में शामिल होना था। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी मेले में पहुंचे थे मगर गणेश गोदियाल कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें