फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चंद्रापुरी में शराब की उपदुकान खोलने की चर्चा, लोगों ने किया विरोध

Mon, 01 Jun 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चंद्रापुरी बाजार में शराब की उप दुकान खोले जाने की चर्चाओं से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की जनभावनाओं के विपरीत यदि उप दुकान खोली गई तो इसका विरोध किया जाएगा। सोमवार को ग्रामीण आबकारी अधिकारी से मिले और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज वैष्णव ने बताया कि 31 मार्च 2024 को हुई एक बैठक में ग्रामीणों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शराब की उप दुकान न खोले जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जिला आबकारी अधिकारी ने लोगों के एकमत के बाद चंद्रापुरी में शराब की उप दुकान नहीं खोले जाने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि चंद्रापुरी चारधाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव होने के साथ धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में शराब की दुकान खोले जाने की चर्चा से लोगों में नाराजगी है। अगर ऐसा हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें