फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग

Mon, 01 Jun 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर समिति में कार्यरत अस्थायी और सीजनल कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की। कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री की पूर्व में की गई वन टाइम सेटलमेंट की घोषणा को लागू करने के साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ देने की मांग की। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बिजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि मंदिर समिति में पिछले कई वर्षों से करीब 350 सीजनल व अस्थायी कर्मचारी विभिन्न श्रेणियों में सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें