फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर भवन तोड़कर बनाए जाएंगे एक समान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों के साथ बैठक कर केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर बैठक की। साथ ही तीर्थपुरोहितों की समस्याएं सुनते हुए उनके उचित निराकरण का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

डीएम ने तीर्थपुरोहितों से कहा कि केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत जर्जर भवनों को तोड़कर मास्टर प्लान में एक समान बनाया जाएगा। उन्होंने तीर्थपुरोहितों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आवासों को जिला प्रशासन को अधिग्रहण करवा दें जिससे समयबद्घ कार्य हो सकें। उन्होंने मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह और तहसीलदार दीवान सिंह राणा को तीर्थपुरोहितों के साथ अनुबंध तैयार करने के निर्देेश दिए। डीएम ने बैठक में मौजूद हक-हकूकधारी व तीर्थपुरोहितों को आश्वस्त किया कि केदारनाथ में उनके पुराने जर्जर आवासों को ध्वस्त करने के बाद जब नए आवास तैयार होंगे तब तक उन्हें रहने के लिए टेंट व टिनशेड उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उपलब्ध आवास के हिसाब से किराया भी दिया जाएगा।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद फार्मेसिस्ट से प्रतिदिन की ओपीडी व मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि चिकित्सालय में अगर कोई उपकरण या अन्य वस्तु की आवश्यकता है तो मांगपत्र जिला कार्यालय को भेेजे। इस मौके पर पुजारी शशिधर लिंग, धर्माधिकारी ओमकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंवर सेमवाल, हेमंत कुर्मांचली, प्रबंधक भगवती प्रसाद, नायब तहसीलदार मनोहर लाल अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित भगवती प्रसाद तिवारी, अवधेश प्रसाद शुक्ला, पंकज शुक्ला, ईश्वर चंद्र शुक्ला, विनोद शुक्ला, जय प्रकाश कुर्मांचली, पवन तिवारी, दीपक शुक्ला, लोकेश तिवारी, साकेत बगवाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें