रुद्रप्रयाग नगर में भ्रमण करती देवल रानीगढ की देवराडी द
रुद्रप्रयाग। रानीगढ़ और धनपुर पट्टी की आराध्य मां देवराड़ी की देवरा यात्रा का जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर देवी ने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। आज मंगलवार को देवरा यात्रा रैंतोली में रात्रि प्रवास करेगी।
सोमवार को मां देवराड़ी की देवरा यात्रा रुद्रप्रयाग पहुंची। पेट्रोल पंप, नया बस अड्डा होते हुए यात्रा रात्रि प्रवास के लिए पांडव चौक स्थित सुरेंद्र सिंह बिष्ट के घर पहुंची। यहां भक्तों ने देवी का स्वागत किया। मां देवराड़ी की देवरा यात्रा में लाटू, हीत व सिंगलांस आदि देवता के निशाण भी शामिल हैं। देवरा यात्रा के अध्यक्ष उम्मेद सिंह चौधरी और पूर्व ग्राम प्रधान व देवी पश्वा प्रदीप राणा ने बताया कि अभी तक देवी गौचर क्षेत्र समेत रानीगढ़, डांडाखाल और धनपुर के 100 से अधिक गांवों का भ्रमण कर चुकी हैं। मंगलवार को डोली रैंतोली में रात्रि प्रवास करेगी। इस मौके पर पुजारी कमलेश देवली, करण पांडे, प्रेम सिंह बिष्ट, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, दिग्पाल सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष लखपत सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद