पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने रतूड़ा स्थित पुलिस लाइन व फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कार्मिकों की बैरक, भोजनालय, पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस लाइन व फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस के जवानों, फायर फाइटरों से शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा मानसिक रूप से सदैव सभी प्रकार की ड्यूटी के लिए तैयार रहने की अपेक्षा की। साथ ही फिट रहने के लिए संयमित खानपान, नियमित व्यायाम, योगा प्राणायाम तथा पीटी परेड करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्मिकों के भोजनालय में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने पुलिस लाइन के मुख्य गेट के समीप अस्थायी पार्किंग का समतलीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही फायर स्टेशन में सायरन (फायरकॉल) बजाकर चेक किया, जिसमें प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सहित समस्त कार्मिक निर्धारित समयावधि में उपस्थित मिले, तदोपरान्त समस्त कार्मिकों का टर्न आउट चेक कर अग्निशमन वाहन/आपदा उपकरणों का भौतिक निरीक्षण कर उनकी चालू स्थिति का जायजा लिया गया।