फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादाखिलाफी से भड़के फलई के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदाकिनी नदी पर 99 मेगावाट की सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना की निर्माणदायी संस्था एलएंडटी के विरुद्ध ग्राम पंचायत फलई के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए परियोजना पावर हाउस के समीप धरना दिया। उन्होंने कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम पंचायत फलई के ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीण नारेबाजी के साथ बेडूबगड़ पहुंचे। यहां खेल मैदान में प्रदर्शन करते हुए सभी धरना पर बैठ गए। उन्होंने एलएंडटी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा चारापत्ती का भुगतान, वृद्ध, विधवा व विकलांग सहायता राशि, सड़क, जंगल का सीमांकन, रोजगार, खेल का मैदान, घाट निर्माण, स्वास्थ्य व शिक्षा और जलापूर्ति की मांग की गई है। प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी व ग्रामीणों की संयुक्त बैठक में मांगों पर शीघ्र कार्य करने की सहमति भी बनी थी, लेकिन एलएंडटी द्वारा मांगों की निरंतर अनदेखी की जा रही है। कहा कि परियोजना निर्माण में गांव ने कंपनी का हरसंभव सहयोग किया, लेकिन परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू होते ही कंपनी ने ग्रामीणों को भुला दिया है। उन्होंने मौके पर मौजूद बसुकेदार उप तहसीलदार दीवान सिंह राणा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भी भेजा। लगभग चार घंटे बाद एलएंडटी के मानव संसाधन अनुभाग के प्रमुख सुधांशु शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों पर चर्चा करते हुए 15 मार्च तक कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। इस मौके पर एनटी दर्शन लाल, राकेश प्रेमी, पृथ्वीपाल रावत, महेंद्र राणा, एसपी भट्ट, केसी तड़ियाल, कुंवरलाल, गजपाल नेगी, हरीश गुसाईं, देवेश्वरी देवी, सरिता देवी, वीरा देवी, भजना देवी, शांति देवी, प्रमिला देवी, इंदिरा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें