फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पेयजल आपूर्ति सुचारु करने, लाइन दुरुस्त करने की मांग

Mon, 04 May 2026 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जन संवाद कार्यक्रम में 21 शिकायतें दर्ज, आठ का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 21 शिकायतें दर्ज की गईं जिसमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिल्ला बामणगांव की प्रधान लता चंद ने वियनगर-तिमली-तैला मार्ग की सड़क के हालत सुधार, पुश्ता एवं पक्की नाली निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति सुचारु करने और आपदा में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में लदोली की प्रधान अनीता देवी ने क्षेत्र में पिछले एक माह से सिलिंडर आपूर्ति बाधित होने तथा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य अधूरा होने की शिकायत दर्ज कराई। जखोली बड़मा के उम्मेद सिंह ने दिव्यांग होने के बावजूद पेंशन स्वीकृत न होने की समस्या रखी। फलाटी गांव के सूरत लाल ने बताया कि बीपीएल श्रेणी में होने और बेरोजगार होने के बावजूद उनका राशन कार्ड बंद कर दिया गया है। वहीं बावई के बृजलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की जबकि पाटियूं बसुकेदार की दीपा देवी ने आपदा से क्षतिग्रस्त कृषि भूमि और गोशाला का मुआवजा न मिलने का मुद्दा उठाया। एडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें