फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होगी विशेष पूजा-अर्चना: बैसाखी पर होगी मद्महेश्वर व तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि तय, पंचांग गणना से तय किया जाएगा दिन व समय

Tue, 12 Apr 2022 02:11 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को बैसाखी पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। इसके उपरांत आचार्यगणों व वेदपाठियों द्वारा द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोलने की तिथि तय कर घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
मद्महेश्वर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि बैसाखी के पावन पर्व पर पंचांग गणना से तय कर घोषित की जाएगी। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर और मार्कंडेय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी होगी। 

विज्ञापन


श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को बैसाखी पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। इसके उपरांत आचार्यगणों व वेदपाठियों द्वारा द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोलने की तिथि तय कर घोषणा की जाएगी। साथ ही द्वितीय केदार की चल उत्सव विग्रह डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल से धाम प्रस्थान का दिन भी निर्धारित किया जाएगा। 

उधर, शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि तय होगी। वहीं गौरीकुंड स्थित गौरी माई मंदिर के कपाट भी ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद आराध्य देवी की छह माह की पूजा-अर्चना इसी स्थान पर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें