फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चैते की चैत्वाली... गीत पर खूब लगे ठुमके

Sun, 14 Jan 2024 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
जखोली के थाती दिग्धार में आयोजित बडमा महोत्सव में सांस्
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कृषि पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले का समापन
विज्ञापन

विधायक भरत सिंह चौधरी ने मेले के लिए दो लाख और दिग्धार स्कूल के लिए 10 लाख देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के बड़मा पट्टी के दिग्धार-थाती में तीन दिवसीय कृषि पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले (बड़मा महोत्सव) के अंतिम दिन स्कूली छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने एक से बढ़कर एक लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी। जबकि लोक गायक अमित सागर के चैते की चैत्वाली..., विक्रम कप्रवाण ने नाथ शम्भो सहित अन्य गढ़वाली गीतों से मेले को यादगार बना दिया। चैते की चैत्वाली... गीत पर लोगों ने मेला पंडाल में खूब ठुमके लगाए।
मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने मेले के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि बड़मा क्षेत्र में मेले के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका है। उन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिग्धार को 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम अध्यक्ष सीमांत अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर मेला अध्यक्ष विशंभर सिंह रावत, मेला संरक्षक वीरेंद्र बुटोला, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य रेखा बुटोला चौहान, जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी, भारत भूषण भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मंच पर दिखी उत्तराखंड की संस्कृति

नारायणबगड़। तीन दिवसीय विंसर सांस्कृतिक विकास महोत्सव के दूसरे दिन झिजोली, भटियाणा, मैटा मल्ला-तल्ला, नौणा, कुलसारी, धाराबाराम की महिला मंगल दलों व किशोरी दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने एक ही मंच पर उत्तराखंड की विभिन्न संस्कृतियों की छटा बिखेरी। जीआईसी आलकोट में विंसर महादेव सांस्कृतिक और विकास मेले का रविवार को चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि महेश शंकर त्रिकोटी, कांग्रेस पार्टी युवा नेता प्रवीण पुरोहित ने इन स्टाॅलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रधान आशु रावत, ललित रावत, खिलाफ सिंह बिष्ट, भरत नेगी, राजेंद्र, सोल समिति के चरण सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, सुभाष मिश्रा, हीरा पंवार आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य रमेश देवराड़ी ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें