फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समा

विज्ञापन
रुद्रपुर के चाणक्य लॉ कॉलेज में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
चाणक्य लॉ कालेज में वार्षिकोत्सव के साथ अंतिम वर्ष के छात्रों का विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

रविवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊं विवि के कुलपति प्रोफेसर केएस राना, कॉलेज चेयरमैन एसपी सिंह, प्रबंधक रविंद्र सिंह बिष्ट, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. दीपाक्षी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि प्रो. राना ने कहा कि कॉलेज विधि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चेयरमैन सिंह ने कहा कि वर्ष 2009 से लगातार कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
कॉलेज के पूर्व छात्र रोहित पांडे को सिविल जज जूनियर डिविजन की परीक्षा में सफल होने पर सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 बैच में एलएलबी में कुुमाऊं विवि स्वर्ण पदक विजेता आदेश तनेजा, टॉपर्स पलक गाबा बीबीए एलएलबी, रोजबीना बीएएलएलबी को भी सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने नाटक, कुमांऊनी, गुजराती नृत्य, भंगड़ा की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कॉलेज से विदाई ले रहे छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह दिए गए। प्रबंधक रविन्द्र सिंह बिष्ट ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन वर्णिका वर्मा, विद्या तिवारी, लायबा, गीत सागर एंव अर्पित अरोड़ा ने किया। वहां कॉलेज शिक्षक सलीम अहमद, अनिल कुमार, निशी शर्मा, डॉ. रूचि मित्तल, आयुषी कुंवर, हेमलता उप्रेती, सुप्रीत धमीजा, तारा दत्त तिवारी, डॉ. सुभाष भट्ट, कमलेश अवस्थी, दीपक चौधरी, अनुज सिकदर, मनोज कुमार, प्रतिभा सिंह, सरीता, हेमा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें