फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्रोतों पर पानी कम होने से संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय को जलापूर्ति करने वाले पुनाड़ गदेरा में तेजी से पानी कम होने से नगर में सिर्फ तीस फीसदी पानी मिल पा रहा है। समस्या से निपटने के लिए जलसंस्थान द्वारा सीधी सप्लाई बंद कर स्टोर टैंकों के माध्यम से नगर में तीन-चार चरणों में जलापूर्ति की जा रही है। तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि व गुप्तकाशी सहित जिले के कई गांवों में भी पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

20 हजार आबादी वाले रुद्रप्रयाग नगर को पुनाड़ गदेरा से जलापूर्ति हो रही है। पुनाड़ गदेरे में पानी कम होने से जलसंस्थान द्वारा नगर में तीन से चार चरणों में पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन यह नाकाफी है। वहीं, गुलाबराय स्थित प्राकृतिक स्रोत में भी पानी बहुत कम हो गया है, जिससे लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। जखोली ब्लॉक के भरदार व सिलगढ़ के 30 से अधिक ग्राम पंचायतें लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रही हैं।
वहीं तल्लानागपुर पेयजल योजना पर भी 60 फीसदी पानी कम हो गया है, जिससे दुर्गाधार, चोपता से लेकर क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई है। वहीं, केदारघाटी में गुप्तकाशी पेयजल योजना पर भी मौसम की मार पड़ी है। ईई संजय सिंह ने बताया कि मौसम की बेरुखी से दिनोंदिन पेयजल संकट बढ़ रहा है। रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी सहित कई योजनाओं पर पानी तेजी से कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें