फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा के समीप सुमाड़ी में गत दिवस हुई वाहन दुर्घटना में चालक को दोषी पाया गया है। पुलिस ने चालक का मेडिकल कराने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि 2 मार्च को सुमाड़ी बाजार के निकट एक कार सड़क से लगभग चार मीटर नीचे गिर गई थी। हादसे में चालक नवीन सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी कुंडादानकोट (चोपता) सहित एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए थे।

तिलवाड़ा चौकी पुलिस द्वारा वाहन चालक और एक महिला को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया था। यहां पुलिस द्वारा चालक का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में शराब के सेवन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंवार ने बताया कि कोतवाली में उक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच एसआई केएस बिष्ट को सौंपी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें