फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्टल के साथ गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए गैंगस्टर ने कुछ समय पूर्व सिटी क्लब के बाहर हुई फायरिंग की घटना में शामिल होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे भी लिया है।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली में तैनात एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि 22 दिसंबर 2012 को रुद्रपुर सिटी क्लब के बाहर दो गुटों ने रंजिश में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। मामले में पुलिस ने अन्य अभियुक्तों के साथ ही पहाड़गंज निवासी मनप्रीत उर्फ लकी रंधावा को भी अभियुक्त बनाया था। घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए लकी ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। मंगलवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लकी रंधावा किच्छा रोड स्थित ठंडी सड़क पर अवैध पिस्टल के साथ घूम रहा है। सूचना पर लकी को मौके से गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। टीम में एसआई प्रकाश चंद्र, कांस्टेबल गणेश पांडे, विकास, नैन सिंह, विजयपाल और चंद्रशेखर टाकुली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें