सितारगंज में प्रभारी रेंजर चंदन सिंह ने बताया कि पीलीभीत जा रहे आरबीएम लदे दो ट्रकों को कब्जे में लिया गया है। बताया कि मुखबिर की सूचना पर सितारगंज-पीलीभीत मार्ग में दो 12 टायरा ट्रकों संख्या यूके06सीबी9782 एवं यूके0सीबी8282 को पकड़ा गया है। रेंजर चंदन सिंह ने बताया कि कागजों में दोनों वाहनों का गंतव्य स्थान ऊंचा गांव बाजपुर दर्शाया गया है लेकिन दोनों वाहन गंतव्य के विपरीत सितारगंज से पीलीभीत जा रहे थे। वन विभाग ने चीनी मिल से लगभग 500 मीटर पहले दोनों वाहनों को पकड़कर कब्जे में ले लिया। टीम में वन दरोगा प्रेमराम, संतोष सिंह भंडारी, हिमांशु, नीरज रावत, पान सिंह मेहता, हरदीप नयाल, ललित मोहन, हर्बोला एवं चंदन बेदी शामिल थे।