फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिनेशपुर में ढीमरी ब्लॉक में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में मारपीट के बाद ग्रामीण की मौत के मामले में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने रुद्रपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि शादी समारोह में भाग लेने आए नागपुर महाराष्ट्र के विजय सिंह ने बीते 21 अप्रैल को आठ साल की रिश्ते की भांजी के साथ छेड़खानी की थी। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई थी। आरोपी पक्ष के लोगों ने 29 अप्रैल को पीड़ित पक्ष के घर में हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया था। हमले में चार लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय गोकुल की शनिवार को बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बच्ची के नाना जयराम की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय सिंह, राधेश्याम, अशोक कुमार, रिंकू, जय सिंह और राम सिंह के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात को रिंकू, राधेश्याम और राम सिंह को जगदीशपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। हमले में प्रयुक्त दो तलवार और पाटल भी बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें