फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मई तक विक्रम के हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विक्रम हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर राम रहीम सेवा दल व मृतक के परिजनों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी यदि आरोपियों को आठ मई तक शीघ्र जेल नहीं भेजा तो राम रहीम सेवा दल और मृतक के परिवार के लोग तहसील में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

राम रहीम सेवा दल के मंडल अध्यक्ष सतीश तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता और मृतक विक्रम के परिजन तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 30 मार्च की रात्रि में हेवल्स शोरूम पर विक्रम सिंह पुत्र स्वर्गीय अभिमन्यु की शोरूम मालिकों ने हत्या कर दी। मृतक के भाई सत्यवीर सिंह ने शोरूम मालिक व उसके दो बेटों व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया । वह 15 वर्ष से शोरूम में नौकरी करता था। इस मामले में हत्या की रिपोर्ट हो जाने के बाद भी अभी तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा यदि आठ मई तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अजित सिंह, अर्जुन सिंह, आकाश मान, वाजिद खान, अजब सिंह, आकाश मान, सत्यवीर, बबलू मलिक, अर्जुन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें