गूलरभोज मेंजमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस मामले में तीन अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
बता दें कि मंगलवार को दलपुरा निवासी हरजिंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के गुरमुख उर्फ कुक्की, राजू, श्रवण निवासी ढाई नंबर और तीन अन्य लोगों के खिलाफ उसके घर के बाहर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हरजिंदर के घर के पास दो खोखे और आरोपियों की एक कार भी बरामद की थी। हरजिंदर की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323 और 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी गुरमुख सिंह उर्फ कुक्की निवासी दलपुुरा और श्रवण निवासी ढाई नंबर को बृहस्पतिवार को पहाड़ी ढाबे के पास से गिरफ्तार किया है। कुक्की के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। पुलिस नामजद तीसरे आरोपी राजू की तलाश में जुटी है।