मेडिकल स्टोर में घुसकर युवक को पीटा, तोड़फोड़
रुद्रपुर। एक युवक शनिवार देर शाम ट्रांजिट कैंप स्थित एक मेडिकल स्टोर में दवा लेने पहुंचा। इसी बीच आधा दर्जन युवक वहां पहुंच गए। उनको देखकर युवक मेडिकल स्टोर के भीतर घुस गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मेडिकल स्टोर के भीतर घुसकर उसकी पिटाई कर दी।
मेडिकल स्टोर संचालक ने बीचबचाव की कोशिश की तो उसके साथ भी गालीगलौच और हाथापाई की गई। आरोपियों ने मेडिकल स्टोर में रखी दवाएं भी बिखेर दी और तोड़फोड़ की।
रविवार को मेडिकल स्टोर संचालक ने ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इधर, थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक ने बाद में समझौते की बात कहकर तहरीर वापस ले ली है।