फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगर गांव में 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगर गांव में वृद्ध की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रथमदृष्ट्या घटना की वजह लूटपाट बताई जा रही है
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक की ग्राम पंचायत आगर में एक वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार है। राजस्व पुलिस ने प्रथमदृष्ट्या घटना की वजह लूटपाट बताई है।
राजस्व पुलिस के मुताबिक आगर गांव निवासी दरवान सिंह (70 वर्ष) आठ अक्तूबर की सुबह अपने घर में बिस्तर पर मृत पड़े मिले। उनके मुंह से खून आ रहा था और गले पर भी चोट के निशान थे। कमरे में कपड़े और अलमारी में रखा सामान बिखरा हुआ था। घर से सोने का गुलबंद, मंगलसूत्र और चांदी की पायल सहित आठ हजार से अधिक की नकदी भी गायब थी। वृद्ध के भतीजे लक्ष्मण सिंह ने राजस्व उप निरीक्षक जग्गी-कांडई को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी चाची (वृद्ध की पत्नी) की करीब दस माह पूर्व मौत होने के बाद वह (लक्ष्मण) उनकी देखभाल कर रहा था। वृद्ध का बड़ा बेटा परिवार सहित दिल्ली में रहता है और छोटा बेटा गुप्तकाशी में होटल में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण सिंह ने तहरीर में अपने चाचा की हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही राजबर सिंह को नामजद किया है। उसने बताया कि सात अक्तूबर को राजबर सिंह ने उसके चाचा को शराब भी पिलाई थी। अगले दिन सुबह उसी ने मृतक के छोटे बेटे को फोन कर घटना से अवगत कराया और स्वयं ही उसे मोटर साइकिल से लेने के लिए चोपता भी गया। वह बार-बार जल्द से जल्द शव की अंत्येष्टि करने की बात भी कह रहा था, लेकिन राजस्व पुलिस को सूचना मिलते ही वह घर से फरार हो गया। राजस्व उप निरीक्षक पंकज राणा और अमित राणा के साथ मौके पर पहुंचे कानून-गो चोपता जयप्रकाश ढिंगिया ने बताया कि वृद्ध की गला दबाकर हत्या की है। वृद्ध के गले पर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें