रुद्रप्रयाग। बीते 14 साल से फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत धारतोंदला निवासी विक्रम सिंह वर्ष 2004 में एक आपराधिक मामले में नामजद हुआ था। तब, राजस्व पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी से पूर्व आरोपी फरार हो गया। बाद में अगस्त्यमुनि थाना गठित होने के बाद यह मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। बीते रविवार को हरिद्वार पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान के दौरान आरोपी को धर दबोचा गया। उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस को सूचना दी, जिस पर टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रुद्रप्रयाग लाया गया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया था। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि उप निरीक्षक मुकेश थलेड़ी व प्रसन्न कुमार और आरक्षी पवन पुंडीर द्वारा आरोपी को हरिद्वार से यहां लाया गया।