फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकेटीसी अध्यक्ष ने केदारनाथ पहुंच परखी यात्रा तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही समिति के अधीन संपत्तियों, जिनका पुनर्निर्माण हो रहा है उनका स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को जरूरी निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने दो दिन पूर्व केदारनाथ पहुंची एडवांस टीम के साथ भी बातचीत करते हुए उन्हें कपाटोद्घाटन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन

छह मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने धाम में मौजूद समिति के 22 सदस्यीय दल से बातचीत कर जरूरी जानकारी मांगी। समिति के सहायक अभियंता गिरीश देवली ने बताया कि दो दिन में मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर पेयजल व बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। साथ ही स्वागत कार्यालय की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया गया। बीकेटीसी अध्यक्ष ने केदारनाथ में दर्शन आस्था पथ, आस्था पथ, मंदिर परिसर, आदि गुरु शंकराचार्य समाधिस्थल, श्रीईशानेश्वर मंदिर क्षेत्र, उदक कुंड, मंदिर भोग मंडी, पुजारी आवास, प्रवचन हाल आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर समिति के अवर अभियंता विपिन कुमार, लोकेंद्र रिवाड़ी, उमेश शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें