फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: हेली टिकट के नाम पर तेलंगाना के दंपती से 25 हजार की ठगी

Fri, 30 Oct 2026 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने ऑनलाइन दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए तेलंगाना के एक दंपती को साइबर ठगों ने फर्जी हेलिकॉप्टर टिकट थमाकर करीब 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का एहसास तब हुआ, जब दंपती हेलिपैड पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तेलंगाना निवासी धनंजय उपाध्याय ने बताया कि वे पत्नी पूनम उपाध्याय के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए आए थे। केदारनाथ पहुंचने के लिए उन्होंने ऑनलाइन हेलिकॉप्टर टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट सर्च की तो हिमालयन हेली सर्विस मिली। उन्होंने दो टिकट बुक कर दिए। धनंजय उपाध्याय ने बताया इस दौरान चंद्रमोहन नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने रानी कुमारी को हिमालयन हेली की मैनेजर बताते हुए उनके खाते में टिकट की धनराशि जमा करने को कहा। वेबसाइट पर संबंधित जानकारी उपलब्ध होने के कारण उन्हें किसी तरह का संदेह नहीं हुआ और उन्होंने करीब 25 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने बताया जब वे हेलिपैड पहुंचे तो पता चला कि उनके टिकट फर्जी हैं। इसके बाद उन्होंने संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। वहीं कोतवाली गुप्तकाशी के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की होगी। उन्हें इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें