फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को खत्म कर रहे भ्रष्टाचार पर वार जरुरी: डीएम

विज्ञापन
रुद्रपुर शहीद स्मारक में शहीदों को सलामी देते डीएम, एसएसपी एवं विधायक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
देश को खत्म कर रहे भ्रष्टाचार पर वार जरूरी : डीएम
विज्ञापन

कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पौधरोपण किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। कारगिल दिवस को जिलेभर में शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन सहित शहीद स्मारक स्थल पर डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों ने शहीद हवलदार पदमराम, राइफलमैन अमित नेगी के चित्रों पर पुष्पचक्र अर्पित किए। पुलिस लाइन में पौधरोपण किया गया। डीएम ने कहा कि वीर शहीदों के परिवारों के प्रति हमारा जो दायित्व बनता है, उसे पूरा किया जाए। भ्रष्टाचार हमारे देश को खत्म कर रहा है, हमें इस पर जरूर वार करना चाहिए। विधायक ने कहा कि शहीदों के कारण ही हमें आजादी का यह स्वच्छ वातावरण मिला है। सीडीओ मयूर दीक्षित ने कहा कि हमें देश के प्रति अच्छी सोच रखनी होगी, तभी देश आगे बढ़ेगा। संचालक राजबहादुर शर्मा ने कारगिल युद्ध के कारणों एवं कारगिल मिशन पर प्रकाश डाला। जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां एडीएम जगदीश कांडपाल, उत्तम सिंह चौहान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन रंजीत सिंह सेठ, सीईओ एके सिंह, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा आदि थे।
इधर, कारगिल विजय दिवस पर 31वीं वाहिनी पीएसी में टाटा मोटर्स के सहयोग से पौधरोपण किया गया। परिसर में सौ से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। वहां सेनानायक सुखबीर सिंह, सहायक सेनानायक ज्ञान सिंह नेगी आदि थे। इधर, नगर निगम की ओर से लोगों को निशुल्क जामुन, बेल, अमरूद, आंवला के फलदार पौधे वितरित करने के साथ ही शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद अशोक के 15 पौधे लगाए गए। वहां एमएनए जयभारत सिंह, उपनगर आयुक्त रिंकू नेगी आदि थे। इधर, ब्लॉक परिसर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया गया। वहां डॉ. आशुतोष पंत, कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, गौतम सिंह, संजय मनराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पंतनगर में भी शहीदों को किया गया नमन
पंतनगर। कारगिल विजय दिवस पर विवि के कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों, सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने शिरकत की। कारगिल युद्ध में शामिल हुए जवान मान सिंह मेहता ने युद्ध के मंजर को बयां किया। वहां एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, विभागाध्यक्ष कृषि संचार डॉ. एसके कश्यप, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खड़क सिंह कार्की, कवि केपी सिंह, नवी अहमद मंसूरी और संजय कुमार आदि थे।
फोटो 26 आरडीपी 15पी: पंतनगर में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते कुलपति और एसएसपी।
26आरडीपी 16पी: रुद्रपुर के 31वीं वाहिनी पीएसी में पौधरोपण करते सेनानायक और अन्य।
17पी: रुद्रपुर के शहीद स्मारक में शहीदों को सलामी देते डीएम, एसएसपी, विधायक और अन्य।
18 पी- रुद्रपुर में शहीद स्मारक के पास अशोक के पौधे रोपते नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें