फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः रुद्रप्रयाग में 14 में से 13 की रिपोर्ट आई नेगेटिव रुद्रप्रयाग में 14 में से 13 की रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
corona - फोटो : corona
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की आशंका को लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 14 लोगों के सैंपल में 13 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक रिपोर्ट अभी आनी शेष है। 13 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बीते 26 मार्च से अभी तक यहां भर्ती 16 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर हल्द्वानी भेजे गए थे, जिसमें से 13 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएमओ डा. एसके झा. ने बताया कि पिछले सप्ताह तक दस सैंपल भेजे गए थे, जो सभी नेगेटिव आए थे। वहीं, बीते तीन दिनों में चार और सैंपल भेजे गए हैं, जिनमें तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि एक की जांच रिपोर्ट आना शेष है। बताया कि जनपद में अभी तक कोरोना का कोई मामला नहीं आया है, जो राहत की बात है। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी कोरोना से बचाव को लेकर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें