फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किमी जामू-रविग्राम-खड़िया मार्ग का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से अधर में लटके छह किमी जामू-रविग्राम-खड़िया मोटर मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत शुरू हो गया है। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों को लाभ मिलेगा। साथ ही यह मार्ग भविष्य में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड गाईवे का विकल्प भी हो सकेगा, जिससे डोलिया देवी मंदिर के पास हाईवे पर हो रहे भूस्खलन से प्रभावित यातायात से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को केदारनाथ विधानसभा के विधायक मनोज रावत ने पूजा-अर्चना के बीच मोटर मार्ग का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से केदारघाटी के रविग्राम, सिरवा, सेमली, खडिया वल्ला व पल्ला और फाटा गांव को लाभ मिलेगा। वहीं, क्षेत्र के प्राचीन जमदग्नि आश्रम, सिद्घपीठ नामतोली देवी मंदिर और नागताल झील को भी पहचान मिल सकेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई को गुणवत्ता के साथ समय पर सड़क का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक रावत ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में खेल मैदान की घोषणा भी की। इस अवसर पर नव निर्वाचित जिपं सदस्य बबीता देवी, क्षेपं सदस्य अनीता देवी, ग्राम प्रधान विनीता देवी, पूर्व प्रधान रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें