भाजपा व कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की बुद्धि-शुद्धि के लिए संगम तट पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुद्धि-शुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के माध्यम से कांग्रेसियों ने बागी विधायकों व भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भगवान रुद्रनाथ, केदारनाथ व बदरीनाथ से की।
महायज्ञ के बाद हुई सभा में जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों व भाजपा ने देवभूमि को कलंकित किया है। इसका नतीजा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य में जो अस्थिरता का माहौल बनाया है, वह बृहस्पतिवार को हरीश रावत सरकार बहुमत साबित कर खत्म हो जाएगा। इस मौके पर प्रदीप बगवाड़ी, सूरज नेगी, केएस रावत, राजेश थपलियाल, रेखा सेमवाल, माधो सिंह नेगी, लक्ष्मण रावत, अंकुर खन्ना, हरीश सेमवाल, गणेश सेमवाल, उम्मेद बिष्ट सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।