फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की अनदेखी करने पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
रुद्रपुर में कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
नगर निगम पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास हुए थे लेकिन अभी तक एक भी काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सोमवार को ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर दो के पार्षद राजेंद्र निषाद के नेतृत्व में कई कांग्रेसी कलक्ट्रेट के बाहर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद डीएम के नाम ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपा। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को निगम में बोर्ड बैठक हुई थी। इसमें 200 कार्यों को कराने का प्रस्ताव पास हुए थे लेकिन आज तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सके।
आरोप लगाया कि मुख्य बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर बनाए जा रहे अंडरग्राउंड नालों में गहराई कहीं कम तो कहीं ज्यादा की जा रही है। पूर्व में प्रस्तावित जो विकास कार्य कराए जा रहे हैं उनमें भी गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में डोर-टू-डोर कूड़ा गाड़ी नहीं पहुंचने से कूड़े के ढ़ेर लग रहे हैं जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने सभी मामलों की जांच कराने व आरोपी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहां कांग्रेस नगर महाअध्यक्ष जगदीश तनेजा, मोहन कुमार, कैलाश राठौर, विजय अरोरा, सायरा बानो, मोहन खेड़ा, महबूब अंसारी, राजेश कुमार, हरीश जोशी, अबरार अंसारी, नवकुमार साना, सुरेश गौरी, सुशील मंडल, मानस बैरागी थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें