फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चुन्नी ने अनुशासित टीम का पुरस्कार जीता

Fri, 20 Nov 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता में राणा स्पोर्ट्स क्लब गडगू ने विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेले का कलश साहित्यिक संस्था के कवि सम्मेलन, वॉलीबाल प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होा गया। स्व. हीरालाल शुक्ला एवं स्व. आचार्य हर्ष जमलोकी स्मृति में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में राणा स्पोर्ट्स क्लब गडगू ने विजेता और गढ़वाल ट्रेवल्स लमगौण्डी ने उपविजेता का खिताब जीता। चुन्नी टीम को अनुशासित टीम का पुरस्कार दिया गया। वहीं स्टाल प्रतियोगिता में उद्यान विभाग प्रथम, कृषि विभाग द्वितीय और नई किरण उत्पादन संगठन तृतीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि मेले आपसी मेल-मिलाप के प्रतीक होते हैं।
कलश साहित्यिक संस्था के कवि सम्मेलन में ओम प्रकाश सेमवाल, मुरली दीवान, जगदम्बा प्रसाद चमोला, विनोद पंवार, अश्विनी गौड़ और कवयित्री उपासना सेमवाल ने गढ़वाली भाषा में हास्य, व्यंग्य, लोकसंस्कृति और पहाड़ी जनजीवन पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। उपासना सेमवाल ने ''बेटि बिराणि किलै बणायि'' रचना के माध्यम से बेटियों को पराया मानने की सामाजिक सोच पर सवाल उठाए। कार्यक्रम का संयोजन ओम प्रकाश सेमवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि मेले आपसी मेल-मिलाप के प्रतीक होते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, सचिव प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र पुष्पवान और सह सचिव जगदीश लाल ने मेलार्थियों का आभार जताया। संचालन प्रताप धर्म्वाण ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुजारी शिवशंकर लिंग, कुलदीप रावत, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें