फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कार की टक्कर से बच्चा घायल, श्रीनगर किया रेफर

Sun, 26 Apr 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। अगस्त्यमुनि कस्बे में रविवार सुबह एक बच्चा यात्री वाहन की टक्कर से घायल हो गया। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम नाकोट निवासी करीब कार्तिक (10) बाजार आया था। तभी रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड जा रही कार से वह टकराकर घायल हो गया। हादसे में बच्चे के पैर पर गंभीर चोट आई और अधिक रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया जहां डॉ. प्रियांशी ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने और एक्स-रे सुविधा बंद होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता बाहर रहते हैं। वह नाकोट में अपने दादा-दादी के पास रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें