रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल और ढाबा संचालकों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का आयोजन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गढ़वाल मंडल ने किया जिसमें करीब 40 से 50 व्यवसायियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में साफ-सफाई, सुरक्षित भंडारण, गुणवत्तापूर्ण सामग्री और स्वच्छ खाना बनाने की विधियों की जानकारी दी गई। उपायुक्त आरएस रावत ने सभी संचालकों से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का पालन करने को कहा। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और कर्मचारियों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। संवाद