फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटका मिला केमिकल इंजीनियर

विज्ञापन
मृतक भुवनेश्वर की फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत केमिकल इंजीनियर घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखकर परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

मूलरूप से प्रयागराज कैंट निवासी भुवनेश्वर कुमार ठाकुर (29) पुत्र नंद ठाकुर सिडकुल की पीएलआईटी कंपनी में केमिकल इंजीनियर थे। वह आदर्श कॉलोनी में कमलेश कुमार शर्मा के मकान में किराये पर रहते थे। आदर्श कालोनी चौकी पुलिस इंचार्ज जयप्रकाश ने बताया कि बुधवार की रात भुवनेश्वर को उसके परिजनों ने कॉल की थी लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने मकान मालिक को कॉल कर उसके बारे में पूछताछ की। मकान मालिक ने जाकर देखा तो कमरा भीतर से बंद था। आवाज देने पर दरवाजा नहीं खोला गया तो खिड़की से अंदर झांककर देखा। यहां भुवनेश्वर पंखे से लटके हुए थे। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन पहले उनकी मौत हो चुकी थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इंजीनियर ने नाइलोन की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। मृतक के कमरे से शराब की दो बोतलें भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें