रुद्रपुर। चर्चित एनएच-74 भूमि घोटाले में फरार चल रहे 14 किसानों में खिलाफ एसआईटी ने जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इससे पहले 36 किसानों को एसआईटी धारा 41 का नोटिस तामिल करा चुकी है। किसानों पर बैक डेट में भूमि की श्रेणी परिवर्तन कराकर अधिक मुआवजा हड़पने का आरोप है।
एसआईटी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पंकज शर्मा, उसके भाई पुनीत शर्मा व प्रशांत शर्मा, यामीन, अजय कुमार, सुहेल अहमद, सर्वजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, आशा कोचर, विद्या देवी, प्रेम कुमार, सूरज प्रकाश, सतीश चंद्र और नीलम अग्रवाल के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इनमें अधिकांश किसान बाजपुर क्षेत्र के हैं। मामले में सुनवाई 29 फरवरी को होनी है। बताया कि इससे पहले 36 लोगों को धारा 41 का नोटिस तामील कराया जा चुका है। इनके खिलाफ भी जांच की जा रही है। संवाद