श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण, पेयजल, विद्युत और नगर निकाय सहित संबंधित विभागों को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से कपाट बंद होने के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं।