फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया सीएचसी और कोविड सेंटर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट ने सीएचसी और कोविड-19 सेंटर का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जीआईसी में सांसद निधि से निर्मित प्रयोगशाला भवन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी भट्ट ने सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इसके बाद वे कोविड-19 सेंटर में मरीजों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी। वे जीआईसी अगस्त्यमुनि भी पहुंचे और पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रधानाचार्य व शिक्षकों को सभी को कोविड के प्रति जागरूक करने को कहा। सीडीओ भट्ट ने निर्माणाधीन खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को समयबद्ध गुणवत्तापरक कार्य के निर्देश दिए। भवन निर्माण तक कर्मचारियों के बैठने के लिए सभागार में वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। साथ ही आरईएस के अधिशासी अभियंता को युवा कल्याण विभाग के युवा भवन का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रोशन लाल समेत अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें