फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों की चारदीवारी में विद्यार्थियों से कराएं वॉल पेटिंग

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक करते सीडीओ। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीडीओ मयूर दीक्षित ने जिले के डिग्री कॉलेज, आईटीआई की समस्याओं और पिछली बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन को लेकर प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कॉलेजों के प्राचार्यों को यूनीफार्म कोड, आई कार्ड, सुरक्षा, स्टाफ व्यवस्था और परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि यदि कॉलेज में सुरक्षा के लिए होमगार्ड और पीआरडी जवान की जरूरत है तो वे मांगपत्र भेजें। कॉलेजों की चहारदीवारी पर छात्र-छात्राओं से वॉल पेंटिंग कराई जाए। उन्होंने प्राचार्यों को स्मार्ट क्लास शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि छात्र संघ के पदाधिकारियों ने समय-समय पर कॉलेज में क्लास बढ़ाने की मांग रखी है। इस पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कॉलेज परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर फोटोग्राफ/वीडियोग्राफी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आईटीआई के प्रधानाचार्यों को अपने क्षेत्र के एसडीएम के साथ बैठक कर अतिक्रमण के मामलों व अन्य समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। संस्थानों ने स्टाफ की कमी, भवनों की मरम्मत, सुरक्षा के लिए पीआरडी जवान देने सहित अन्य समस्याएं रखीं। सीडीओ ने प्रधानाचार्यों को जिला योजना के तहत प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने आईटीआई एवं उद्योग विभाग को गांव-गांव में जाकर छात्र-छात्राओं को आईटीआई की ओर से दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी देने के निर्देश दिए। वहां एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, ओसी नरेश चंद्र दुर्गापाल, महाप्रबंधक उद्योग चंचल बोहरा, डिप्टी लेबर कमिश्नर विपिन कुमार, उप निदेशक प्रशिक्षण आईटीआई मयंक अग्रवाल, प्राचार्य जेपी टम्टा, ओम प्रकाश, यशपाल सिंह, बलराम सिंह, बीरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें