फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के बेटे ने विधायक के भाई पर तान दी रिवाल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के भाई और पार्षद पुत्र के बीच विवाद में विधायक के भाई पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब पार्षद के बेटे पर भी जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। विधायक के भाई का आरोप है कि पार्षद के बेटे ने उस पर रिवाल्वर तानी दी और धमकाया भी।
विज्ञापन

बुधवार शाम कोतवाली में दी तहरीर में विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई और वैशाली कॉलोनी निवासी संजय ठुकराल ने कहा है कि 30 जून की रात लोनिवि के जेई का फोन आया था। बताया कि ठेकेदार अभिषेक गोयल आपके घर के पास सड़क निर्माण कर रहे हैं और इनके कर्मचारियों से एक व्यक्ति नशे में धुत्त होकर कार्य में बाधा डाल रहा है।
जब वह वहां गया तो वार्ड नंबर 13 की पार्षद सुनीता मुंजाल का बेटा सचिन मुंजाल नशे में धुत होकर गालीगलौच कर रहा था। समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी गालीगलौच करने लगा। इस दौरान सचिन ने रिवाल्वर तानते हुए कहा कि इतनी गोली मारुंगा, तेरी और भाई की विधायकी निकाल दूूंगा। उन्होंने सचिन से जान का खतरा बताया है। पुलिस ने सचिन पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मुकदमे की विवेचना एसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है।
विज्ञापन

घर में घुसकर तमंचा दिखाया
रुद्रपुर। एक महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम रायपुर की महिला ने कहा कि 23 जून को गांव का ही बलविंदर सिंह उसके घर में घुस आया। एसएसआई बीसी जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर पर बलविंदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मुकदमे की विवेचना एसआई मंजू पंवार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें