फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता से की बदसलूकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा वापस नहीं लेने पर कोर्ट में मुकदमे की तारीख से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता के साथ आरोपी के रिश्तेदारों ने बदसलूकी की। आरोप है कि गर्भवती होने के बावजूद उसे धक्का देकर उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक महिला ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वह गर्भवती है। उसने ट्रांजिट कैंप थाने में कौशल गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म समेत मारपीट, जान से मारने की धमकी, गालीगलौज का केस दर्ज कराया है। वर्तमान में कौशल गुप्ता जेल में बंद है। आरोपी ने कोर्ट में जमानत आवेदन किया था, जिसकी सुनवाई की तारीख 27 फरवरी नियत थी।
बताया कि वह 27 फरवरी को वह न्यायालय में गई थी और शाम सात बजे घर लौट रही थी। इसी बीच दुर्गा मंदिर गली के पास कौशल के रिश्तेदार राहुल गुप्ता और उसके जीजा सोनू गुप्ता बाइक से वहां पहुंचे और उसे धक्का दे दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी भी की। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें