फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 29 तारीख को जन्मे छह शिशु

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में नवजात के साथ मां पिंकी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
लीप ईयर पर फरवरी की 29 तारीख को जिला अस्पताल में छह शिशुओं ने जन्म लिया। इन बच्चों का जन्मदिन अब चार साल बाद वर्ष 2024 में आएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स सीमा शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे के बाद ग्राम छतरपुर की रेनू पांडे, आजाद नगर की सरस्वती, रेशमबाड़ी की पिंकी, तिलपुरी की गीता, खेड़ा की प्रेमवती और ट्रांजिट कैंप की कृष्णा ने शिशु को जन्म दिया। सभी शिशु और उनकी माताएं स्वस्थ हैं।
बता दें कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार चार साल में एक बार फरवरी का महीना 29 दिनों का होता है। इस तारीख को पैदा होने वाले बच्चों का जन्मदिन चार वर्ष बाद ही आता है।
विज्ञापन

वहीं, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार हिंदी पंचांग में ऐसी कोई तिथि नहीं होती जो चार साल में एक बार आए। इसलिए 29 फरवरी को पैदा होने वाला बच्चा हर साल उस तारीख को पड़ने वाले हिंदू माह की तिथि में अपना जन्मदिन मनाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद जोशी कहते हैं कि 29 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे के बाद फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी लग जाती है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की जन्म तिथि होती है। उन्होंने बताया कि कहा कि जिनके बच्चे 29 फरवरी के दिन साढ़े नौ बजे के बाद पैदा हुए हैं वह कार्तिकेय की जन्मतिथि के ही माने जाएंगे।

गीता, तिलपुरी, दिनेशपुर- फोटो : RUDRAPUR

प्रेमवती, खेड़ा, रुद्रपुर- फोटो : RUDRAPUR

रेनू पांडे, छतरपुर, रुद्रपुर- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें