फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनार्थ...
विज्ञापन

विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई पर मुकदमा
सड़क के डामरीकरण के दौरान महिला पार्षद के बेटे ने लगाया मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। ईश्वरी कॉलोनी वार्ड नंबर 31 की महिला पार्षद के बेटे से मारपीट और गालीगलौच करने के आरोप में पुलिस ने विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई संजय ठुकराल पर केस दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि क्षेत्रवासियों ने डामरीकरण के दौरान अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो विधायक के भाई ने मारपीट और गाली गलौच की।
वार्ड नंबर 31 ईश्वरी कालोनी की पार्षद सुनीता मुंजाल के बेटे सचिन मुंजाल ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात पीडब्लूडी की ओर से उनके क्षेत्र में रोड का डामरीकरण किया जा रहा था। डामरीकरण में घटिया और कम माल का इस्तेमाल करने की शिकायत क्षेत्रवासियों ने उनसे की थी। आरोप है कि शिकायत के बाद रात सवा नौ बजे वह पार्षद के प्रतिनिधि के तौर पर मौके पर गए। जहां घटिया क्वालिटी की सामग्री को लेकर उसकी मुंशी व श्रमिकों से कहासुनी हो गई। इसी बीच मुंशी ने फोन करके विधायक के भाई संजय ठुकराल को बुला लिया। आरोप है कि विधायक के भाई ने मौके पर पहुंचते ही उसके साथ मारपीट और गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया तहरीर के बाद संजय ठुकराल के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
क्षेत्र में डामरीकरण के दौरान पार्षद का बेटा मुंशी और श्रमिकों से अभद्रता कर रहा था। इसकी शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचा। युवक को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं माना। युवक की ओर से लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
संजय ठुकराल, विधायक के भाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें