रुद्रपुर। किच्छा शहर के बीच से गुजरने और गंदगी से लबालब रहने वाली पाहा नहर की कवरिंग का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल बंडिया बाईपास से सिरौली एनएच 74 तक पांच किलोमीटर कवरिंग के लिए प्रथम चरण में दो करोड़ 15 लाख 34 हजार रुपये का शासनादेश जारी हो गया है। कवरिंग कार्य के लिए टोकन मनी भी जारी हो गई है।
सोमवार को विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि नहर कवरिंग होने से जहां लोगों से इसमें बहने वाली गंदगी की उठने वाली दुर्गंध से निजात मिलेगी, वहीं मॉडल डिग्री कॉलेज के समीप से सिरौली में एनएच 74 तक बाइपास भी बनेगा। कहा कि पिछले कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किच्छा के लिए 19 घोषणाएं की थी। लेकिन उनमें से एक भी पूरी नहीं हुई थी।