फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: इगास बग्वाल पर अगस्त्यमुनि बाजार में लौटी रौनक

Thu, 19 Nov 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। लोकपर्व इगास बग्वाल को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार में रौनक रही। लोक पर्व को लेकर महिलाओं के साथ पुरुषों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने दीपावली की तर्ज पर पटाखों की जमकर खरीदारी की। बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अभिषेक बगवाड़ी ने कहा कि लोकसंस्कृति के संरक्षण की दिशा में ईगास पर्व का बढ़ता उत्साह सुखद है। अब इस पर्व पर भी दीपावली जैसा माहौल नजर आने लगा है। पटाखा विक्रेता आनंद प्रकाश बछेती ने बताया कि लोग परिवार और परिचितों के साथ मिलकर पटाखे खरीद रहे हैं। पर्व को आपसी मेल-मिलाप और हर्षोल्लास के साथ मनाने का उत्साह दिखाई दे रहा है। नगर सभासद हिमांशु भट्ट ने कहा कि ईगास बग्वाल के चलते अगस्त्यमुनि का बाजार रौनक रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें