फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमसी बडासू ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्मांचल एकादश क्रिकेट कमेटी द्वारा आयोजित क्रिकेट महामुकाबला प्रतियोगिता 20-21 का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने किया। इस दौरान खेले गए उद्घाटन मैच में बीएमसी बडासू की टीम ने फाटा वैली क्रिकेट इलेवन को पराजित कर दूसरे चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

श्री नारायण स्पोर्ट्स मैदान खाट-फाटा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में फाटा वैली इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएमसी बडासू की टीम ने दसवें ओवर में जरूरी रन बनाकर मैच जीतने के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया। विजेता टीम के सुनील राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने कहा कि आज के दौर में खेल करियर का सबसे मजबूत विकल्प बन गए हैं। इस मौके पर जिपं सदस्य बबीता देवी, क्षेपं सदस्य प्रवीण सेमवाल, ग्राम प्रधान योगेंद्र प्रसाद तिवारी, जमुना प्रसाद तिवारी, लोकेश चंद्र तिवारी, आशुतोष तिवारी, दुर्गेश तिवारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें