फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से काला धन स्वत: बाहर आएगा : राधा मोहन

Mon, 28 Nov 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन
Union Agriculture Minister Radha Mohan Singh, addressing the farmers. - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोटबंदी से काला धन स्वत: बाहर आ जाएगा। गांव, गरीब और किसान के उन्नयन की गति में अप्रत्याशित वृद्धि होगी, आतंकवाद पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा। नकली करेंसी पर भी रोक लग जाएगी।
विज्ञापन


उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने रविवार को डोईवाला में इफ्को के कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने किसानों और लोगों के सामने नोटबंदी के सकारात्मक पक्ष रखा। उन्होंने किसानों से कैशलेस ट्रांजेक्शन प्रक्रिया अपनाने को कहा।

कृषि मंत्री ने बताया कि देश में एक करोड़ से अधिक लोगों के आधार नंबर बन चुके हैं। इससे उच्च वर्ग जो सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं उन पर अंकुश लगना शुरू हो गया है। नोटबंदी सीधे आंतकवाद और पाकिस्तान पर चोट करती है।
विज्ञापन


देश में अधिकांश नकली करेंसी पाकिस्तान से आ रही थी वह अब रुक जाएगी। देश में 16 लाख 50 हजार की करेंसी 500 और 1000 के नोट के स्वरूप में है। इसीलिए वापस ली जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इजरायल और चीन ने भी नोटबंदी की सराहना की है।

नोटबंदी का असर फसल की बोआई पर नहीं पड़ा है। सूखा होने के बावजूद उत्पादन में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कई परियोजनाओं को वर्षों बाद भी शुरू नहीं कर पाई थी, उन्हें ढाई साल के शासनकाल में शुरू कराकर ऐतिहासिक काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें